मुजफ्फर नगर, जून 28 -- मुजफ्फरनगर जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शिक्षण में नवाचार एवं मनोविज्ञान से संवर्धन के दूसरे दिन शनिवार को विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. आरके सिंह (प्रोफेसर, चौधरी छोटू राम महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर), प्रशिक्षक भुजेन्द्र कुमार, अंकुर बंसल, अंकित चौधरी (डायरेक्टर, द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल), विकास भार्गव, संजय आहूजा, काजल सिंह, रीटा दहिया और प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 80 प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के ज्ञान, कौशल, मनोविज्ञान, नई शिक्षण विधियों, आधुनिक तकनीकों और उनके व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना रहा। यह भी...