वाराणसी, फरवरी 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी जोन प्रथम के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण तंत्र की डिजिटल मैपिंग की जा रही है। इसे पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया गया है। लाइडर (लाइट डिटेक्शन ऐंड रेंजिंग) और एआई तकनीकी से स्ट्रीटव्यू एवं सैटेलाइट मैप को सुपर इम्पोज कर विद्युत वितरण तंत्र का डिजिटल ट्विन बनाया जायेगा। इसमें उपभोक्ता संयोजन से लेकर उपकेन्द्र तक के सभी इलेक्ट्रिकल तंत्र का मानचित्र बनेगा। यही नहीं वितरण तंत्र में आकस्मिक फॉल्ट को त्वरित गति से चिन्हित कर दूर करने में मदद मिलेगी। डिजिटल ट्विन से वितरण उपकेन्द्र एवं वितरण परिवर्तक पर डिमांड मैनेजमेंट, वितरण तन्त्र को मजबूत करने की तात्कालिक आवश्यकता, भविष्य के ऊर्जा खरीद के नियोजन एवं अनुरक्षण के नियोजन में सहायता मिलेगी। वितरण नेटवर्क में हानियों वाले क्षेत्र क...