बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से अब कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक से दक्ष किया जाएगा। नए शिक्षण सत्र में इस प्रशिक्षण के लिए यूपी बोर्ड सहित किसी भी बोर्ड छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे। डीआईओएस ने कहा है कि यह प्रशिक्षण 20 घंटे का ऑनलाइन होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में तकनीकी शिक्षा की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। बदलते दौर में अब माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस (एआई) अथवा कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क एआई अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है, जो छात्रों को एआई की दुनिया से परिचित कराने का...