पीलीभीत, फरवरी 18 -- उपाधि महाविद्यालय में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषयक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दुष्यन्त कुमार ने विचार भी रखे। डॉ. अनुपम कुमार एवं करियर काउंसलिंग प्रभारी डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि तकनीकी शिक्षा की वर्तमान समय में उपयोगिता है। मुख्य वक्ता नाइलिट के विशेष मिश्रा ने आधुनिक युग में एआई के बढ़ते प्रभाव, उसके विविध क्षेत्रों में उपयोग तथा भविष्य की संभावनाओं को बताया। बताया कि एआई तकनीक शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। छात्रों ने संकल्प लिया कि वे तकनीक के किसी भी प्रकार के दुरुपयोग से स...