प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से एआई और डेटा साइंस से जुड़ा नया बीटेक कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह कोर्स बीटेक इन मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कम्प्यूटिंग के नाम से गणित विभाग में शुरू होगा। खास बात यह है कि गणित विभाग में पहली बार स्नातक स्तर पर इस तरह का तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह चार वर्षीय बीटेक कोर्स आधुनिक तकनीक और उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस, मैथमेटिकल मॉडलिंग, मशीन लर्निंग, एडवांस कम्प्यूटिंग और वैज्ञानिक गणना जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही कोर्स में ऐसे प्रायोगिक और प्रोजेक्ट आधारित मॉड्यूल भी शामिल किए गए हैं, जिनसे छात्र वास्तविक समस्याओं के स...