लखनऊ, मार्च 11 -- अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज और इंस्टीट्यूट ऑफ करियर स्टडीज की ओर से मंगलवार को वार्षिक तहरीम दास मेमोरियल डायलॉग का आयोजन हुआ। टेक्नोलॉजी टेक्नोलॉजी सक्षम बनाती है, मानवीय मूल्य सशक्त बनाते हैं: एआई के युग में एक सार्थक भविष्य के लिए जीवन के सबक विषयक कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच मानवीय मूल्यों की भूमिका पर विचार रखे। इस दौरान प्रमुख वक्ता बुलबुल गोडियाल ने कानून के क्षेत्र में एआई के इस्तेमाल से जुड़े संभावित खतरों पर चर्चा करते हुए कहा कि एआई जानकारी जुटाने में सहायक हो सकता है, लेकिन न्याय सुनिश्चित करने के लिए मानवीय समझ आवश्यक है। किरण चोपड़ा ने डेटा संग्रह और प्रोसेसिंग में एआई की भूमिका और ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में इसके उपयोग की संभावनाओं और चुनौतियों पर बात की।...