देहरादून, मार्च 5 -- प्रदेश महिला कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया में फर्जी एआई जनरेटेड पोस्टों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी एवं उसके वरिष्ठ नेताओं की छवि धूमिल किए जाने पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है। गुरुवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल से मुलाकात की। अध्यक्ष गैरोला ने कहा कि सोशल मीडिया में फर्जी एआई जनरेटेड पोस्टों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी एवं उसके वरिष्ठ नेताओं की छवि धूमिल किया जाना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है। इन पेजों के माध्यम से आपत्तिजनक, भ्रामक, तथ्यहीन एवं द्वेषपूर्ण सामग्री प्रसारित की जा रही है। विशेष रूप से आधुनिक तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दुरुपयोग ...