अलीगढ़, अप्रैल 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन रविराज प्रताप मल्ल से तालानगरी कार्यालय पर मिला। आनलाइन नोटिस को लेकर आ रही समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि व्यापारियों को ऐ आई.जेनरेटेड नोटिस से समस्या आ रही है। सूचना वॉइस कॉल से भी दी जाए। प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेश चंद्र पेठा ने कहा कि विभाग को व्यापारियों की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक निपटाना चाहिए।.एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक रविराज प्रताप मल्ल ने व्यापार मंडल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया, इसके उपरांत व्यापारियों ने असिस्टेंट कमिश्न...