लखनऊ, फरवरी 11 -- - आईटी व इलेक्ट्रानिक्स के लिए 2059 करोड़, 76 प्रतिशत की बड़ी उछाल - मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए 225 करोड़ की व्यवस्था की गई - सरदार वल्लभ भाई पटेल इंप्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन के लिए 575 करोड़ -मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए 1000 करोड़ लखनऊ, विशेष संवाददाता युवा शक्ति वाले उत्तर प्रदेश के नौजवानों के कंधों पर भरोसा कर सरकार ने उद्यम के जरिए स्वारोजगार को और बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया है। उनके सपनों को नई उड़ान और पहचान देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की ताकत बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) व आईटी व इलेक्ट्रानिक्स के लिए कुल 5881 करोड़ रुपये का प्रबंध कर नवाचार पर भी विश्वास मजबूत किया है। बजट में मुख्यमंत्री युवा उद्यम...