लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से बुद्धिमान और सतत डिजिटल भविष्य के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं उभरती प्रौद्योगिकियां विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की।संगोष्ठी में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रो. टी.वी. विजय कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सही और संतुलित उपयोग हमारे जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। लेकिन इसका प्रभाव पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि हम इसे किस प्रकार अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें एआई को एक सहायक तकनीक के रूप में देखना चाहिए, न कि उस पर पूरी तरह निर्भर होना चाहिए। उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से कार्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.