नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति ने छात्र-छात्राओं से जुड़ने के लिए एक नई पहल कॉफी विद वाइस-चांसलर नाम से शुरू की है। इसके तहत प्रो. योगेश सिंह ने कुलपति कार्यालय में मिरांडा हाउस की छात्राओं के साथ संवाद किया। कुलपति ने एक छात्रा के एआई को लेकर पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि एआई को अपना मास्टर नहीं, बल्कि सहायक बनाएं। इससे घबराना नहीं है, बल्कि इस पर महारत हासिल करनी है। इस दौरान छात्राओं ने अपनी समस्याओं और जरूरतों के बारे में खुलकर बात की और कई अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की। डीयू दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी ने कहा कि संवाद सत्र में मिरांडा हाउस कॉलेज की 10 छात्राओं ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.