लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता। एलयू के लोक प्रशासन विभाग की अटल सुशासन पीठ की ओर से आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के समापन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि एआई हर क्षेत्र और हर विषय में प्रभावी होता जा रहा है और कामों को आसान बनाता जा रहा है। प्रो. अरविंद मोहन ने एआई को छात्रों का एक अच्छा साथी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे शिक्षण कार्यों में एआई को विकल्प के तौर पर इस्तेमाल न कर सहयोगी के रूप में उपयोग करें। संगोष्ठी संयोजक व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नंदलाल भारती ने बताया कि समापन सत्र से पूर्व तीन तकनीकी सत्रों का आयोजन हुआ, जिसमें शोधार्थियों ने 30 से अधिक शोध पत्रों को प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...