मेरठ, मई 11 -- राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को बिजली बंबा बाईपास स्थित विज्ञान घर में प्रतिभा सम्मान समारोह व विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 10 व 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं व रचनात्मक प्रतिभा रखने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया। विज्ञान गुरु दीपक शर्मा ने बताया कि विज्ञान जगत में बेहतर कार्य करने वाले मेधावी व अन्य कार्यों में दक्ष छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विवि के भौतिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव शर्मा रहे। मुख्य वक्ता अंशी सिंह रहीं। उन्होंने बताया कि आने वाला समय एआई आधारित तकनीकों का है और विद्यार्थियों को नई तकनीकों के साथ स्वयं को जोड़ना चाहिए, लेकिन पूरी तरह निर्भर नहीं होना चाहिए। यह भी पढ़ें- विज्ञान...