कानपुर, अप्रैल 1 -- आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने एआई एक्सक्लूसिव हायर इंस्टीट्यूट सरस एआई के साथ समझौता किया है। जिससे छात्रों को नवीनतम एआई तकनीकों में दक्ष और जॉब-रेडी बनाया जा सके। इस समझौते के तहत कंप्यूटर साइंस, आईटी, बीटेक और एमसीए के छात्रों के लिए एआई आधारित पाठ्यक्रमों का डिजाइन और विकास किया जाएगा। जिसमें ऑनलाइन कोर्स, प्रोजेक्ट-आधारित लर्निंग, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम शामिल होंगे। छात्रों को इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, रिसर्च प्रोजेक्ट्स और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एक्सपोजर के अवसर मिलेंगे। इस समझौते पर विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, संपर्क अधिकारी रॉबिन्स पोरवाल और सरस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के सह-संस्थापक अमित कटार...