नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददातादिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति ने छात्र छात्राओं से जुड़ने के लिए एक नई पहल कॉफी विद वाइस-चांसलर नाम से शुरू की है। इसके तहत डीयू कुलपति ने मिरांडा हाउस में छात्राओं के साथ संवाद किया। यह आयोजन कुलपति कार्यालय में किया गया।कुलपति ने एक छात्रा के एआई को लेकर पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि एआई को अपना मास्टर नहीं, बल्कि सहायक बनाएं। इससे घबराना नहीं है, बल्कि इस पर महारत हासिल करनी है। जब नई तकनीक आती है तो चिंताएं होती हैं, लेकिन हमें तकनीक के महत्व को समझना है और एआई जैसी नई क्रांति का भरपूर लाभ उठाना है। कुलपति ने भारत की यूपीआई जैसी तकनीकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में देश काफी बदला है। हमारे पास बहुत कुछ करने का सामर्थ्य है।प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि मूल्...