बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- एआई कैमरे से सदर अस्पताल पर रहेगी पैनी नजर, बिचौलियामुक्त होगा परिसर डीएम ने कहा बिचौलिए मिले, तो नपेंगे कर्मी अधिकारियों के साथ बनायी रणनीति, हर सप्ताह समीक्षा कर व्यवस्था में होगा सुधार रोगियों को बरगलाने वाले 4 कर्मियों को हटाया गया फोटो : एआई कैमरा सदर : मंगलवार को सदर अस्पताल में लगाए जा रहे एआई कैमरा की जानकारी लेते डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर के संवेदनशील क्षेत्रों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए एआई कैमरे से लैस किया जा रहा है। मुख्य द्वार से लेकर प्रसव कक्ष, ओटी, एक्सरे व बरामदा समेत पांच जगहों पर सदर अस्पताल में कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे पूरे परिसर पर पैनी नजर रखी जाएगी। अस्पताल परिसर को पूरी तरह से बिचौलियामुक्त किया जाएगा। मंगलवार को सदर अस्पताल में लगाए जा रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.