बिहारशरीफ, मई 9 -- एआई कैमरा और गार्ड के बावजूद प्रसूता को आशा ले जा रही थी निजी क्लीनिक लापरवाही: परिसर में चप्पे चप्पे पर तैनात है 100 से अधिक सुरक्षा गार्ड प्रमुख जगहों पर लगाए गए हैं कई एआई कैमरा, फिर भी बिचौलिया नहीं आ रहे बाज एकंगरसराय से आकर सदर अस्पताल से मरीजों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप उपाधीक्षक ने बर्खास्तगी के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखा पत्र फोटो: सदर आशा: सदर अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के पकड़े जाने के बाद जांच के लिए पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात आशा कार्यकर्ता द्वारा प्रसूता को बहला-फुसलाकर निजी क्लीनिक ले जाने का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हैरत की बात यह रही कि अस्पताल परिसर में चप्पे चप्पे पर एआई आधारित निगरानी ...