सहारनपुर, फरवरी 10 -- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र एनआईसी द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के मौके पर जनपद में "स्मार्ट टेक, सेफ चॉइस-एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई" विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित त्यागी द्वारा इंटरनेट एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने एआई आधारित साइबर धोखाधड़ी, डीपफेक वीडियो, नकली आवाज़ कॉल, फिशिंग, ओटीपी/यूपीआई फ्रॉड एवं सोशल मीडिया दुरुपयोग जैसे विषयों पर व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को जागरूक किया। साइबर अपराध की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन व cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी बताई। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि आज के डिजिटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.