देहरादून, फरवरी 14 -- देहरादून। आईटीएम-सनस्टोन में शनिवार को एआई के साथ शिक्षा का भविष्य निर्माण विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और अकादमिक लीडर्स को शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका और उपयोग पर जागरूक किया गया।मुख्य वक्ता हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि एआई टूल्स का सही उपयोग हमारी सोच और कार्यशैली को नई दिशा देता है तथा बेहतर परिणाम पाने के लिए सही प्रॉम्प्ट देना जरूरी है। कार्यक्रम में एआई के शैक्षणिक उपयोग, रिसर्च क्षमता बढ़ाने और शिक्षण पद्धतियों में नवाचार पर चर्चा की गई।इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन निशांत थपलियाल, रजिस्ट्रार रुचि थपलियाल, प्रिंसिपल डॉ. अंजू गैरोला थपलियाल, कैंपस हेड डॉ. अमन चड्ढा तथा कैंपस एसोसिएट डायरेक्टर रवि रौशन की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...