हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र ने एआई के युग में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम डिजाइन विषय पर एक अहम विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के लिए एआई एक परिवर्तनकारी शक्ति साबित हो रही है। पाठ्यक्रम ऐसे डिजाइन किया जाना चाहिए जिससे छात्रों को व्यक्तिगत और लचीला शिक्षण अनुभव मिल सके। डिजिटल प्लेटफॉर्म, डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सही उपयोग से शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार संभव है। मुख्य वक्ता जवाहरलाल नेहरू विवि के जैव प्रौद्योगिकी...