एआई के विस्तार से साइबर सुरक्षा चुनौतियां बढ़ीं
कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में साइबर सिक्योरिटी इन द एआई इकोनॉमी पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें रूमन टेक्नोलॉजिज, माइक्रोसाफ्ट, ईरनेस्ट एंड यंग और आईईईई के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। सभी विशेषज्ञों ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के विस्तार के साथ साइबर सुरक्षा की चुनौतियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। इसके समाधान के लिए प्रशिक्षित एवं कुशल युवाओं की आवश्यकता है। विशेषज्ञों ने अत्याधुनिक तकनीकों, इंडस्ट्री ट्रेंड्स एवं करियर के अवसरों के बारे में जानकारी दी। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का युग है। खुद के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वर्ष 1991 में बीटेक पूर्ण करने के समय कोडिंग का ज्ञान पर्याप्त माना जाता था, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.