रिषिकेष, मई 1 -- स्वामी राम हिमालयन विवि में शुक्रवार को आयोजित टेक्नोवेशन-2026 सम्मेलन में विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के भविष्य, शिक्षा पर उसके प्रभाव और मानव-केंद्रित तकनीकी विकास को लेकर मंथन किया। सम्मेलन का शुभारंभ एसआरएचयू स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की निदेशक डॉ. तरुणा गौतम ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों को विद्यार्थियों को केवल डिग्री नहीं, बल्कि समस्या समाधान, नेतृत्व क्षमता और नवाचार की सोच से भी सशक्त बनाना होगा। एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि एआई शिक्षा, स्वास्थ्य, शोध और उद्योग सहित हर क्षेत्र को तेजी से बदल रहा है। ऐसे समय में विवि की भूमिका केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं रह सकती, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करना भी जरूरी है। आरटपार्क के सह...