मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय में आईयूएए और स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस के द्वारा "बियॉन्ड द हाइप: एआई एडॉप्शन इन इंडस्ट्री एंड द फ्यूचर ऑफ टेक्नोलॉजी इन कॅरियर्स" विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता बैंक ऑफ अमेरिका, न्यू जर्सी के डायरेक्टर एवं सीनियर टेक्नोलॉजी मैनेजर और विश्वविद्यालय के एमसीए-2005 बैच के पूर्व छात्र योगी आहूजा ने विद्यार्थियों को उद्योग में एआई के बढ़ते उपयोग, तकनीकी बदलावों और भविष्य के कॅरियर अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससीएसए निदेशक डॉ. राहुल कुमार मिश्रा ने की। आयोजन सचिव डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा रहे। सेमिनार में बीटेक, एमटेक, बीसीए और एमसीए के 183 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...