लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताउप्र कौशल विकास मिशन के कार्यालय में कर्मचारी अब कार्यालयी कार्यों को निपटाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का प्रयोग करेंगे। जिससे घंटों में होने वाले काम मिनटों में हो सकेंगे। कार्यक्षमता व पारदर्शिता भी बढ़ेगी। प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और आटोमेशन की मदद से डेटा प्रबंधन व रिपोर्टिंग को आधुनिक बनाया जाएगा।राजधानी स्थित उप्र कौशल विकास मिशन के कार्यालय में दो दिवसीय एआई कार्यशाला का आयोजन किया गया। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक का प्रभावी उपयोग प्रशासनिक कार्यों में गति व गुणवत्ता दोनों को बढ़ाने का माध्यम बन रहा है। डेटा प्रबंधन, फाइलिंग और रिपोर्ट तैयार करने जैसे दैनिक कार्यों में एआई के उपयोग से समय की बचत कर सटीक कार्य किया जा सकता है। सभी अधिकारी कार्यशाला के माध्यम ...