अररिया, जून 8 -- रानीगंज, एक संवाददाता। पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। संभावित उम्मीदवार अभी से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अपनी-अपनी दावेदारी देने लगे हैं। अपने को मजबूत उम्मीदवार बताकर संपर्क शुरू कर दिये हैं। इस बार चुनावी प्रचार कुछ अलग तरह का दिख रहा है। संभावित उम्मीवार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के जरिये एंट्री दे रहे हैं। पंचायत राजनीति को नया रंग देना शुरू कर दिया है। संभावित उम्मीदवार अभी से ही एआई तकनीक की मदद से आकर्षक पोस्टर, वीडियो और स्लोगन तैयार कर व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। क्षेत्र में इन दिनों विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर संभावित उम्मीदवारों के पोस्टरों की भरमार देखी जा रही है। एआई से तैयार किए गए इन पोस्टरों ...