कानपुर, अप्रैल 1 -- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग में "टेक्सटाइल्स एवं क्लोदिंग क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के अनुप्रयोग" विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने तीन मिनट की पावरपॉइंट प्रस्तुति भी दी, इसमें वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में एआई के उपयोग, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। छात्रों ने स्मार्ट टेक्सटाइल, फैशन डिजाइनिंग में एआई, गुणवत्ता नियंत्रण और उत्पादन प्रक्रियाओं में तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन विभाग की प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह और डॉ. अंकिता यादव ने किया...