सीतामढ़ी, सितम्बर 21 -- सीतामढ़ी। जिले में दुधारू पशुओं की नस्ल सुधारने की कवायद तेज हो गई है। उन्नत नस्ल की गाय भैंसों की संख्या बढ़ाने और किसानों के आय के साथ दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालन विभाग अब आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन तकनीक का सहारा लेगी। पशु नस्ल सुधार योजना के तहत अब जिले में साहीवाल, फ्रीजियन क्रॉस, थारपारकर एवं गिर नस्ल की गाय एवं मुर्रा नस्ल की भैंस की उन्नत संतति बढ़ाने की योजना है। इसके लिए विभाग ने विभाग ने 25 प्रशिक्षित पशु मैत्री को तैनाती की है。

कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया पशुपालन विभाग की ओर से कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से उन्नत नस्ल की संतति तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी 17 प्रखंडों में प्रशिक्षित पशु मैत्री को तैनात किया गया है। पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर ही कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा ...