प्रयागराज, मई 9 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा शनिवार को प्रदेश के 17 मंडल मुख्यालयों में कड़ी सुरक्षा और एआई निगरानी के बीच सम्पन्न हुई। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 18 विषयों की परीक्षा श्रृंखला के तहत शनिवार को नौ विषयों की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- प्रथम पाली में 55 तो द्वितीय पाली में 58 प्रतिशत ने छोड़ी परीक्षा परीक्षा की विवरण प्रथम पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक 278 परीक्षा केन्द्रों पर भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास और शिक्षाशास्त्र विषयों की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक 269 केन्द्रों पर अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य एवं समाजशास्त्र विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुन...