एआई की तीसरी आंख से सुरक्षित होगी कांवड़ यात्रा, मंडल में लगेंगे 5000 स्मार्ट कैमरे
सहारनपुर, जुलाई 13 -- सहारनपुर। श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु बनाने के लिए सहारनपुर मंडल में इस बार अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। पुलिस-प्रशासन ने पहली बार बड़े स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्मार्ट निगरानी व्यवस्था लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में पांच हजार से अधिक स्मार्ट कैमरे लगाए जाएंगे, जो फेस डिटेक्शन, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पहचान करने में सक्षम होंगे। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिए भी पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार नजर रखी जाएगी। इस बार कांवड़ यात्रा में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया गया है। एआई आधारित कैमरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.