जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- करीम सिटी कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से गुरुवार को सॉल 9.0 कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय एआई का दोहरा प्रभाव : लाभ और चुनौतियां रखा गया। इसमें तकनीक के वर्तमान युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर विमर्श किया गया। सेमिनार में केआईआईटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रो. सरोज कुमार राउत्रेय और प्रो. अनुभव मिश्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। दोनों विशेषज्ञों ने एआई के तेजी से बदलते परिदृश्य, इसके व्यावसायिक उपयोग और इससे जुड़े सामाजिक व नैतिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने अतिथियों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...