लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दुरुपयोग कर उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के प्रशासनिक अधिकारी से ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। इस संबंध में रोशन बहादुर सिंह निवासी रेखा विहार इंदिरानगर ने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पीड़ित की वास्तविक तस्वीरों और सामग्री से छेड़छाड़ की गई और उन्हें भ्रामक रूप में सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। भ्रामक तस्वीरों और कंटेंट को असल और प्रमाणिक बताकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। पीड़ित का आरोप है कि तोड़ मरोड़ कर गलत जानकारी को सार्वजनिक किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में राजवीर सिंह और दीपक चौधरी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...