शाहजहांपुर, सितम्बर 20 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) और नेक्सस एआई के संयुक्त तत्वावधान में एआई प्रशिक्षण सह इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य वक्ता का योगदान मुख्य वक्ता टेक इन टेलीवर्स प्राइवेट लिमिटेड के सीटीओ पीयूष पांडेय ने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के महत्व, उपयोगिता और सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जीवन के लगभग हर क्षेत्र में एआई का उपयोग बढ़ रहा है। इससे कार्यों को आसान बनाने के साथ समय की भी बचत हो रही है।

विद्यार्थियों को सलाह विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप तकनीकी ज्ञान हासिल करने के साथ इंटर्नशिप पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई का कुशल इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति अन्य लोगों की...