वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी। दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से पांडेयपुर स्थित आईसीएआई भवन में तीन दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्टिफिकेट कोर्स का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीए तरुण मनचंदा, सीए श्रेयश धरकर एवं सीए राहुल गभावाला थे। प्रतिभागियों को एआई की बेसिक जानकारी दी गई। एआई के प्रमुख प्रकार जैसे मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और कंप्यूटर विजन के बारे में सरल तरीके से समझाया गया। वक्ताओं ने यह भी बताया कि एआई का उपयोग आज के समय में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अपने काम में इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक व डेस्कटॉप की जानकारी दी गई इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सीए व...