जमशेदपुर, जुलाई 25 -- श्रीनाथ विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित "सतत विकास के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एआई एवं मशीन लर्निंग" विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 21 से 25 जुलाई तक चले इस ऑनलाइन कार्यक्रम में देश भर से 90 से अधिक शिक्षकों और शोधार्थियों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने शिक्षकों से आधुनिक तकनीकों को अनुसंधान का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...