रांची, फरवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के राजनीति एवं लोक प्रशासन विभाग की ओर से सोमवार को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर व रेवेंशॉ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. प्रकाश सारंगी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। व्याख्यान का विषय-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लोकतंत्र था। लोकतांत्रिक उद्देश्यों पर केंद्रित हो तकनीक अपने व्याख्यान में प्रो. सारंगी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक साधन है, साध्य नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य करता है, उन्हें हासिल करना ही हमारा वास्तविक लक्ष्य होना चाहिए। प्रो. सारंगी ने जोर देकर कहा कि जब हम 'विकसित भारत' का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, तो ह...