भदोही, अप्रैल 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को व्यावसायिक और वित्तीय सफलता के लिए एआई उपयोगिता संबंधित सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर रमेशचंद्र यादव एवं मुख्य वक्ता एसडी वेल्थ मैनेजमेंट के सुशील दूबे ने विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी देते हुए अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में संचार कला , नेटवर्किंग और वित्त को कैसे बेहतर बनाया जाए विद्यार्थियों को यह समझना जरूरी है। इस बात पर जोर दिया कि एआई को एक खतरे के रूप में नहीं बल्कि एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में देखा जाना चाहिए। एआई टूल्स का सही उपयोग हमारी कार्यक्षमता को 10 गुना तक बढ़ा सकता है। चैटजीपीटी, जेमिनी और क्लाउड-आधारित एआई सॉफ्टवेयर के महत्व को समझाते हुए प्रॉम्प्ट इ...