रांची, अप्रैल 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के गणित एवं एमसीए विभाग द्वारा आयोजित 'एआई उड़ान' विषयक दो दिवसीय सेमिनार का गुरुवार को समापन हुआ। विभाग के निदेशक डॉ. अबरार अहमद ने विद्यार्थियों को नवाचार अपनाने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में निरंतर कौशल विकास हेतु प्रेरित किया। विशेषज्ञ वक्ता दिल्ली से आए करमवीर सिंह ने नोटबुक एलएम पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक टूल की मदद से टेक्स्ट, ऑडियो, वीडियो और शोध सामग्री का सटीक विश्लेषण व प्रबंधन किया जा सकता है। वहीं, डॉ. आनंद ठाकुर ने प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग के महत्व को समझाते हुए कहा कि एआई से सटीक परिणाम पाने के लिए स्पष्ट और उद्देश्यपूर्ण निर्देश देना अनिवार्य है। मौके पर डीन डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. शीत निहाल तोपनो सहित विभाग के प्राध्यापक उ...