शामली, फरवरी 24 -- भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को शहर के शिव चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपाईयों ने कांग्रेस पार्टी के युवा विंग द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान कथित रूप से की गई हरकत का विरोध दर्ज कराया गया। मंगलवार को शहर के शिव चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होने सांकेतिक जाम भी लगाया। उन्होने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हैं और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास प्रतीत होती हैं। उन्होने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के साथ किस...