नई दिल्ली, फरवरी 15 -- -भैरों मार्ग व मथुरा रोड पर कई हिस्सों पर वाहन रहेंगे प्रतिबंधित नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एआई इम्पैक्ट समिट सोमवार से भारत मंडपम में शुरू हो रहा है। यह आयोजन 20 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान भैरों मार्ग (रिंग रोड टी-पॉइंट को छोड़कर) और मथुरा रोड पर सुब्रमण्यम भारती मार्ग टी-पॉइंट से डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक के बीच सामान्य वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।जिन वाहनों का गंतव्य दिल्ली नहीं होगा, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के साथ अन्य वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। प्रमुख व्यक्तियों के आने-जाने के लिए बनाए गए रूट के रास्ते में कई स्कूल आ रहे हैं, जिनमें मंगलवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के केंद्र हैं। इन स्कूलाें तक पहुंचने के वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी की गई है। --- ये रहेंगे नियंत...