गोरखपुर, सितम्बर 17 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दिग्विजयनाथ एलटी ट्रेनिंग कॉलेज, सिविल लाइंस और संभव फाउंडेशन के बीच गुरुवार को शिक्षक प्रशिक्षण एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शैक्षिक सहयोग के लिए करार हुआ है। करार के दौरान दोनों संस्थाओं ने शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और प्रशिक्षुओं को तकनीकी कौशल से जोड़ने का संकल्प लिया गया। समझौते के तहत दोनों संस्थाएं शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम, वर्कशॉप, सेमिनार, छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप तथा सामुदायिक आधारित परियोजनाओं का संयुक्त संचालन करेंगी। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप भविष्य के शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर केंद्रित है। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह साझेदारी प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक अनुभव और एआई आधारित शिक्षण पद्धतियों से प...