एआई आधारित मशीनों से जांच होगी
नोएडा, जुलाई 14 -- नोएडा। स्वास्थ्य विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित जांच मशीनों की सुविधा शुरू करने वाला है। इस संबंध में शासन से अनुमति मिल गई है। स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द ही जांच मशीनें लगाई जाएंगी। पिछले हफ्ते एआई आधारित जांच मशीनों की उपलब्धता के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने शासन स्तर पर बातचीत की है। बैठक में मरीजों की सुविधा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने के लिए कहा गया। सीएमओ डा. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल और सीएचसी पर एआई युक्त मशीनें लगवाने की योजना है। शासन स्तर से जल्द ही मशीनों की खरीद एवं अन्य प्रक्रिया पर निर्णय होना है। उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलते ही कार्रवाई तेजी से की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.