बेगुसराय, जून 16 -- बखरी,निज संवाददाता। केन्द्र सरकार के 100 दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, करकौली में एआई आधारित डिजिटल एक्स-रे शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए छाती का एक्स-रे कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे ''टीबी हारेगा, देश जीतेगा'' अभियान को इससे मजबूती मिली।

स्वास्थ्य विभाग की पहल शिविर में सैकड़ों लोगों की जांच की गई। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर काजल कुमारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब समाज टीबी मुक्त होगा, तभी देश पूरी तरह टीबी मुक्त बन सकेगा। उन्होंने लोगों से टीबी के लक्षण दिखाई देने पर बिना देर किए जांच कराने की अपील की।

लक्षणों के प्रति जागरूकता यक्ष...