लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- सभी बोर्ड के कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया जाएगा। जिससे बच्चे एआई के बारे में अच्छी तरह से जान सकें। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक व बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए लिंक जारी किया गया है। https://www.tcsion.com/courses/ai-awareness-programme/?utm_source=MPITAI को क्लिक करते हुए ओटीपी आधारित रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि सात अप्रैल है। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल के सभी जिलों के डीआईओएस को छात्र-छात्राओं का नामांकन कराने का निर्देश दिया गया है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ ट...