एआईडीईओए की शाखा समिति का गठन
धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद। कुसुंडा क्षेत्र की गोंदूडीह खास कुसुंडा कोलियरी में ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स ऑफिसियल एसोसिएशन (एआईडीईओए) की शाखा समिति गठित की गई। बैठक में नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों को आधिकारिक पत्र भी सौंपा गया। महामंत्री कुश कुमार सिंह, केंद्रीय समिति के सदस्य विजय यादव एवं वाईके सिंह, अरुण कुमार दुबे भी बैठक में शामिल हुए। परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार से परिचायात्मक एवं सुरक्षा मुद्दे पर बैठक की। मौके पर बालेश्वर पंडित, मुकेश राय, प्रभात कुमार सिंह, विनय कुमार ठाकुर, अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान, सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कपिल दास, विकाश झा, भागीरथ चौहान, मुकेश कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार सिंह, देवाशीष कुमार, पवन कुमार, सुबोध कुमार सिंहा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.