एआईडीईओए की बैठक में 24 जून को कोल इंडिया पर प्रदर्शन का निर्णय
धनबाद, जून 13 -- झरिया, प्रतिनिधि। बेरा ऑफिसर्स कॉलोनी में शुक्रवार को एआईडीईओए बस्ताकोला एरिया की बैठक बीसीसीएल अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह एवं महासचिव कल्याण कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें राष्ट्रीय महासचिव आर के तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक में 24 जून को कोल इंडिया मुख्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की सफलता पर रणनीति बनी। राष्ट्रीय महासचिव आर के तिवारी ने आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान नई कमेटी का गठन कर मनोज बिंद को क्षेत्रीय अध्यक्ष और चंदन कुमार सिंह को क्षेत्रीय सचिव चुना गया। मौके पर अंजन बरात, तारकेश्वर तिवारी, राहुल सिंह, सुजीत गोराई, बीरेन्द्र मंडल, गोविंद कुमार, सुभाष साव, धर्मेंद्र कुमार, पंकज पांडे, राजा मुराद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.