गुड़गांव, नवम्बर 26 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की एक प्रमुख सड़क, एआईटी चौक (सेक्टर-54, गोल्फ कोर्स रोड) से वजीराबाद चौक तक पिछले एक महीने से भी अधिक समय से अंधेरे में डूबी हुई है। इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिसके कारण रात के समय सड़क पर आवागमन करने वाले हजारों लोगों और वाहन चालकों की सुरक्षा गंभीर खतरे में आ गई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम में लगातार शिकायतें दर्ज कराने के बाद भी अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रेल विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान और स्थानीय निवासी डीडी शर्मा ने बताया कि गोल्फ कोर्स रोड से वजीराबाद चौक तक की सेक्टर रोड और उससे सटी सर्विस रोड की स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह बंद हैं। उन्होंने कहा कि शाम के बाद पूरी सड़क अंधकार में डूब जाती है। यहां की 'फैंसी लाइटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.