कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) में इस साल 58 से अधिक छात्र-छात्राओं ने गेट-2026 में सफलता प्राप्त की है। छात्र अमजद खान ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आल इंडिया 11वीं रैंक प्राप्त की है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 21, आईटी इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 15, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 13, बायोटेक्नोलॉजी में 6 और केमिकल इंजीनियरिंग में 3 छात्रों ने गेट क्वालीफाई किया है। वहीं, संस्थान की निदेशक प्रो. रचना अस्थाना ने बताया कि दिव्यांग छात्र-छात्राएं पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों (ऑफिस मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस एवं आर्किटेक्चर) प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...