एआईजी की जांच में भवन व्यावसायिक, एडीएम के आदेश में आवासीय
गोरखपुर, मई 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर के गोलघर में एक भवन एवं भूमि के राजस्व कमी की जांच में दो अधिकारियों की जांच में आई रिपोर्ट विरोधाभासी है। एक शिकायत की जांच में जिस संपत्ति को एआईजी स्टांप एवं पंजीयन संजय कुमार दुबे ने व्यावसायिक मानते हुए 1.45 करोड़ रुपये राजस्व कमी बताई है, उसी संपत्ति के मामले में सुनवाई करते हुए तत्कालीन एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह ने आवासीय होने के आधार पर निस्तारण कर दिया है। इसमें दोनों कलेक्टर स्टांप की जांच में 87 लाख रुपये स्टांप एवं निबंधन शुल्क की कमी का अंतर है। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई, जिसकी जांच शुरू हो गई है। जटाशंकर निवासी विवेक जायसवाल की शिकायत के बाद शहर के एक प्रतिष्ठित बिल्डर की ओर से क्रय की गई संपत्तियों के राजस्व कमी की जांच की जा रही है। इसमें एआईजी स्टां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.