चाईबासा, मई 14 -- चाईबासा, संवाददाता। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद रखने का निर्णय लिया है। पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश ठक्कर और सचिव रमेश खिरवाल ने सहयोग करने की अपील है। खिरवाल ने बताया कि पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन चाईबासा झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन तथा राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट्स एवं वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न प्राधिकरणों के समक्ष बार-बार निवेदन करने के बावजूद औषधि व्यापार एवं जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दे अब तक अनसुलझे हैं।...