देहरादून, अप्रैल 27 -- अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ ने सोमवार को आप्टो इलेक्ट्रानिक्स फैक्ट्री स्थित कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती, अनुशासन और सदस्य हितों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पिछले 94 वर्षों में संघ ने सदस्यों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर संघर्ष किया है। संगठन हर परिस्थिति में अपने सदस्यों की आवाज़ बनकर खड़ा रहा है और उनके हितों की रक्षा करता आया है। इस दौरान संगठन के पूर्वजों और वरिष्ठ साथियों के योगदान को भी याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी मेहनत, दूरदर्शिता और समर्पण के कारण ही संगठन आज इतनी मजबूती से खड़ा है।जेसीएम यह भी पढ़ें- राष्ट्रहित और श्रमिक कल्याण के लिए समर्पित रहा मजदूर संघ कुलदीप सिंह ने...